NEET UG Reslut : परीक्षा 2025 में शामिल हुए 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। एनटीए (NTA) ने नीट यूजी फाइनल आंसर की 2025 को neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। इसका मतलब है कि अब किसी भी समय NEET UG Result 2025 घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट की ऑफिशियल घोषणा और लिंक एनटीए की वेबसाइट के साथ ही NTA के X (Twitter) अकाउंट पर भी मिलेगी।
नीट यूजी परीक्षा कब और कितनी भाषाओं में हुई?
इस साल नीट यूजी परीक्षा 4 मई 2025 को आयोजित की गई थी और यह परीक्षा 13 भाषाओं में ली गई—हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, ओडिया, बंगाली, असमिया और पंजाबी।
NEET रिजल्ट कैसे और कहां चेक करें? (How to Check NEET UG Result 2025)
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘View NEET-UG 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- Submit पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- प्रिंट या PDF डाउनलोड करके सेव कर लें।
फाइनल आंसर की को लेकर कोई बदलाव नहीं होगा
नीट यूजी फाइनल आंसर की के आधार पर ही NEET UG 2025 Result तैयार किया गया है। अब इस फाइनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकती। जिन प्रश्नों में बदलाव हुए, वे पूर्व में उम्मीदवारों की आपत्तियों के आधार पर अपडेट किए गए थे।
पेपर एनालिसिस: फिजिक्स सबसे कठिन, बायोलॉजी आसान
इस साल का नीट पेपर छात्रों और विशेषज्ञों की नजर में मिश्रित प्रतिक्रिया लेकर आया:
- फिजिक्स: कठिन और कॉन्सेप्ट-बेस्ड। कई प्रश्नों में मल्टी-चैप्टर की समझ जरूरी थी।
- केमिस्ट्री: मध्यम से कठिन। कुछ सवालों में एक से ज्यादा सही उत्तर की संभावना के कारण विवाद हुआ।
- बायोलॉजी: अपेक्षाकृत आसान, लेकिन NCERT से बाहर के कुछ सवालों के कारण भ्रम की स्थिति बनी रही।
मार्किंग स्कीम क्या थी? (NEET UG 2025 Marking Scheme)
- सही उत्तर पर +4 अंक
- गलत उत्तर पर -1 अंक
- छोड़े गए या विवादित प्रश्नों पर 0 अंक
किस राज्य से कितने कैंडिडेट्स हुए शामिल?
NEET UG 2025 में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 3.38 लाख छात्र शामिल हुए। उसके बाद महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, बिहार, तमिलनाडु, केरल, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र बैठे। भारत के बाहर से भी 4566 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
NEET रिजल्ट के साथ क्या जानकारी मिलेगी?
- रिजल्ट स्कोरकार्ड
- टॉपर लिस्ट (AIR 1 से नीचे तक)
- कैटेगरी वाइज मेरिट
- कट-ऑफ मार्क्स
- काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग प्रक्रिया और मेडिकल कोर्सेस (MBBS, BDS, BAMS…)
NEET में सफल होने वाले उम्मीदवारों को NEET UG Counselling 2025 में हिस्सा लेना होगा। रैंक, सीट वरीयता और विकल्प भरने के आधार पर उन्हें एडमिशन मिलेगा। प्रमुख कोर्सेस:
- MBBS – बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी
- BDS – बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी
- BAMS, BHMS, BSMS, BUMS – आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों में स्नातक डिग्री
पिछले सालों में कब आया था NEET UG रिजल्ट?
- 2024 – 4 जून
- 2023 – 13 जून
- 2022 – 7 सितंबर
- 2021 – 1 नवंबर
- 2020 – 16 अक्टूबर
NEET Helpline और शिकायतें कैसे दर्ज करें?
अगर किसी उम्मीदवार को NEET UG Result से जुड़ी कोई शिकायत है, तो वे [email protected] पर मेल कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 011-69227700 / 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं।