Rajasthan BSTC Result : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2025 आज यानी 14 जून को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा स्थित सीवी रमन विज्ञान भवन से की जाएगी। उम्मीदवार predeledraj2025.in वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।
रिजल्ट देखने की प्रक्रिया (How to check BSTC Result 2025)
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Rajasthan Pre DElEd Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लें।
काउंसलिंग प्रक्रिया कब और कैसे? (BSTC Counselling 2025 Process)
रिजल्ट जारी होने के बाद अगला चरण काउंसलिंग का होगा। इसके अंतर्गत:
- 15 जून 2025 से छात्र 3000 रुपये ऑनलाइन जमा करके कॉलेज विकल्प भर सकेंगे।
- पहली राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 26 जून 2025 को जारी की जाएगी।
- प्रवेश प्रक्रिया राज्य के 33 डाइट और 343 निजी कॉलेजों में संचालित होगी, जहां कुल 25,977 सीटें उपलब्ध हैं।
परीक्षा में इतने छात्रों ने लिया हिस्सा (BSTC Exam 2025 Participation)
1 जून 2025 को आयोजित इस परीक्षा में कुल 5,49,161 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था:
- पहली शिफ्ट में 90.4% और दूसरी में 91.3% उपस्थिति दर्ज की गई।
- झालावाड़ जिले में सबसे अधिक 93.6%, जबकि जालोर में सबसे कम 86% उपस्थिति रही।
- कुल रजिस्ट्रेशन 6,04,692 हुए, जिनमें से लगभग 70% महिलाएं थीं।
बीएसटीसी परीक्षा क्यों होती है? (Why is Pre DElEd Conducted?)
राजस्थान में लेवल-1 थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए डीएलएड कोर्स अनिवार्य है। यह एक 2 वर्षीय कोर्स है, जिसमें प्रवेश के लिए प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (Pre DElEd) परीक्षा आयोजित होती है। पहले इसे BSTC परीक्षा कहा जाता था, लेकिन अब इसे प्री डीएलएड के नाम से जाना जाता है।
BSTC की पात्रता क्या थी? (BSTC Eligibility 2025)
- शैक्षिक योग्यता: 12वीं पास या समकक्ष।
- न्यूनतम अंक:
- सामान्य वर्ग: 50%
- SC/ST/OBC/PWD/विधवा-तलाकशुदा महिला: 45%
- आयु सीमा:
- सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम 28 वर्ष
- महिलाएं, SC/ST/OBC को नियमों के अनुसार छूट
- तलाकशुदा या विधवा महिलाओं के लिए कोई आयु सीमा नहीं
रिजल्ट में पासिंग मार्क्स क्या हैं? (BSTC Minimum Passing Marks)
- सामान्य वर्ग: 50%
- SC/ST/OBC/PWD/विधवा/तलाकशुदा महिलाएं: 45%
BSTC Final Answer Key 2025 भी हुई जारी
VMOU ने परीक्षा की फाइनल आंसर की भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार संबंधित शिफ्ट और सेट के अनुसार PDF डाउनलोड कर सकते हैं।